VAISHALI NEWS : सोशल मिडिया के पत्रकार ने वैशाली एसपी से पुलिस द्वारा किये गए दुर्व्यवहार की शिकायत।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,चेहराकलां / वैशाली : जिले के कटहरा थाना क्षेत्र के सोशल मीडियाकर्मी ने एसपी वैशाली को पत्र भेजकर पुलिस के खिलाफ शिकायत की है।  सोशल मिडिया के पत्रकार प्रणव कुमार हरपुरी ने शिकायत पत्र में कहा है कि सामाचार संकलन करने के दौरान पुलिस ने अभद्र व्यवहार किया और मोबाइल छीन लिया।

आरोप लगाया कि पुलिस महुआ- मुजफ्फरपुर मुख्य सड़क स्थित चेहराकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप एक ताड़ी दुकान में छापेमारी करने पहुंची थी, जहां कवरेज कर रहे स्थानीय सोशल मिडिया के पत्रकार का मोबाइल छीन लिया और पुलिसकर्मियों द्वारा फोटो, विडियो डिलीट कर दिया गया। हलांकि पुलिस उक्त आरोपों से इंकार कर रही है।

पुलिस द्वारा सोशल मिडिया के पत्रकार के साथ किये गए अभद्र व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुए ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन के सदस्य अखिलेश कुमार ने कहां की पुलिस द्वारा मीडिया कर्मी के प्रति अपना रवैया नहीं बदला तो तमाम सोशल मिडिया कर्मी सड़क से लेकर सदन तक का आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

इससे पहले भी  वैशाली जिले के कटहरा पुलिस द्वारा सोशल मिडिया के पत्रकार से दवंग द्वारा बोलेनो कार छीनने से संबंधित एफ आई आर तक दर्ज नहीं किया जा रहा था एसपी वैशाली के आदेश पर दो महीना के बाद प्राथमिकी दर्ज किया गया था।

यें भी पढ़े…

RAJAPAKAR : रोजगार मेला सह मार्गदर्शन मेला हुआ आयोजित | – SATYAM GRAM NEWS

https://satyamgramnews.in/रोजगार-मेला-सह-मार्गदर्श/12/2024/06/19/35/05/satyamgramnewsrajapakar/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief