VAISHALI NEWS : अयोध्या में राममंदिर निर्माण की सालगिरह पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर : जहिंगरा टोला स्थित श्री राम एवं हनुमान मंदिर में भजन कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम अयोध्या में पिछले 22 जनवरी को हुए राम मंदिर निर्माण के उदघाटन की सालगिरह के उपलक्ष में आयोजित किए गए थे। इस अवसर पर अनेक राम भक्त श्रद्धालु ग्रामीण उपस्थित हुए।

कार्यक्रम में कलाकार लक्ष्य कुमार व उनकी मंडली द्वारा राम भजन धुन हनुमान पाठ सहित अन्य देवी देवताओं के गीत गाए गए ।भक्तिमय गानों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।कार्यक्रम को देखने के लिए स्थानीय लोगों की मौके पर भारी भीड़ देखी गई।

लोगों ने आज ही के दिन पिछले साल 22 जनवरी को अयोध्या में हुए राम मंदिर निर्माण की याद ताजा कर दी।जिस दिन लोगों ने अपने-अपने घरों में दिए जलाकर दीपावली मनाई थी और खुशी का इजहार किया था।

कार्यक्रम में शामिल गुड्डू सिंह परमानंद सिंह एसपी सिंह अशोक सिंह राजीव कुमार सिंह उदय सिंह नवीन कुमार गिरी कुंदन कुमार विक्की सिंह वरुण सिंह सहित अनेक लोग शामिल हुए।

ये भी पढ़े…

Goraul : दो माह पूर्व अपहृत नावालिग लड़की बरामद; अपहरणकर्ता गिरफ्तार।

*https://satyamgramnews.in/vaishali-दो-माह-पूर्व-अपहृत-नावाल/01/2025/22/19/11/04/sgngoraul/*

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली