VAISHALI NEWS : कृषि विभाग की लापरवाही से किसानो को अब तक नहीं मिले खाद बीज।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर । वैशाली जिला भारतीय किसान संघ की कार्यकारिणी की बैठक प्रखंड के भाथादासी गांव स्थित सामुदायिक भवन के परिसर में सोमवार को आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामकृत सिंह ने की।

बैठक में वर्तमान में रबी महा अभियान में जिले के सभी प्रखंडों में कृषि विभाग द्वारा आयोजित की गई जिसमें तिलहन दलहन एवं गेहूं के बीच किसानों को समय पर वितरण करने की चर्चा की गई थी लेकिन दलहन तिलहन एवं गेहूं के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की सोच कृषि विभाग के उदासीनता मनमानी के कारण पूरा होता नहीं दिख रहा है।

बताया गया कि सरकार द्वारा किसानों के लिए भरपूर तिलहन दलहन एवं गेहूं का बीज आया लेकिन किसानों को विभाग द्वारा समय पर सही जानकारी नहीं दिए जाने और वितरण अवधि में कृषि विभाग के जवाबदेह कर्मियो के वितरण केंद्र पर उपस्थित नहीं रहने के कारण बीज उपलब्ध नहीं हो सका।

जिससे किसान ऊंची कीमतों पर बाहरी दुकानदारों से खरीद कर बीज बोने को विवस हो रहे हैं. बीज वितरण में मनमानी और लापरवाही के कारण तिलहन बुवाई का समय समाप्त हो रहा है. लेकिन बीज किसानो के बीच समय पर नहीं दिए जा रहे।

बाहर से 1000 से 1200 रुपये प्रति कुंटल तोड़ी बीज खरीद कर किसान बुवाई कर रहे हैं। दलहन मसूर और चना का बीज किसानों को नहीं मिल रहा लेकिन रिकार्ड में दिखाया जाता है। किसानों के बीच और खाद के लिए हाहाकार मचा हुआ है।

सरकार द्वारा लाख घोषणाएं किए जाने के बावजूद कृषि विभाग के पदाधिकारी  इस पर ध्यान नहीं देंगे तो सरकार का लक्ष्य आत्मनिर्भर किसानों को बनाने का बेकार साबित होगा। बैठक में विशेष रूप से बिहार प्रांत के अध्यक्ष रामइकबाल सिंह जिला मंत्री चंद्रप्रकाश कुमार समरेश कुमार जगरनाथ सिंह भगवत साह सहित अनेक किसान उपस्थित हुए।

ये भी पढ़े…

पैक्स चुनाव अध्यक्ष 20 एवं सदस्य पद के 43 नामांकन किये दाखिल।

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-पैक्स-चुनाव-को-ल/11/2024/18/18/35/51/satyamgramnewsrajapakar1/

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief