VAISHALI NEWS : गोरौल के बेटा बना मुजफ्फरपुर कोर्ट में जज,ग्रामीणों में हर्ष |

सत्यम ग्राम न्यूज़,गोरौल : प्रखंड के लोदीपुर पंचायत अंतर्गत आदमपुर गांव में न्यायायिक सेवा में सफलता पाये विवेकानंद चौधरी एवं उनके माता पिता को जनप्रतिनिधियों के अलावे  ग्रामीणों ने सम्मानित किया बताया गया है कि विवेकानंद 32 न्यायायिक सेवा में सफलता पाई और अभी मजफ्फरपुर में न्यायायिक दंडाधिकारी के पद पर पदस्थापित है|

वे इस सफलता का श्रेय अपने पिता डॉ. श्यामनंदन चौधरी एवं माता सुनीता चौधरी को देते हुय कहा है कि “उठो और जागो और तब तक रुको नही जब तक कि तुम अपना लक्ष्य प्राप्त नही कर लेते “ स्वामी विवेकानंद की इसी बात से प्रभावित हो अपने लक्ष्य को साध कर सफलता प्राप्त किया है|

जिला पार्षद रूबी कुमारी, सरपंच रामविलास राम, पूर्व सरपंच राज कुमार चौधरी, मोहन लाल, अजित पांडेय, सतीश श्रीवास्तव, शिक्षक शशिभूषण पांडेय, वीरचंद्र राम, दौलत पासवान सहित दर्जनों लोगो ने विवेकानंद को सफलता के लिये बधाई देते हुय उनके माता पिता को अंग वस्त्र  एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया है|

ये भी पढ़े ….

चेहराकला : बखरी दोआ हाई स्कुल की छात्रा बनी जज, शिक्षक से मिलने पहुँची विद्यालय, शिक्षकों ने दिया आशीर्वाद, बच्चो ने किया भव्य स्वागत। 

चेहराकला : बखरी दोआ हाई स्कुल की छात्रा बनी जज, शिक्षक से मिलने पहुँची विद्यालय, शिक्षकों ने दिया आशीर्वाद, बच्चो ने किया भव्य स्वागत। 

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR