VAISHALI NEWS : गोरौल बाल विकास परियोजना में नये सीडीपीओ ने पदभार ग्रहण किया

सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता,गोरौल : प्रखण्ड अंतर्गत बाल विकास परियोजना में नये सीडीपीओ ने पद भार ग्रहण किया।बाल विकास परियोजना गोरौल के कार्यालय में सोमवार को नई सीडीपीओ कुमारी सुरभि ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के रूप में पद भार ग्रहण किया। साथ ही पहले से प्रभार में रही सीडीपीओ श्रीमती शशि कुमारी को सभी कर्मी ने विदाई किया। जिसमें प्रखंड समन्वयक श्री इन्द्रजीत कुमार सिंह, महिला पर्यवेक्षिका श्रीमती सरिता सिन्हा, कार्यपालक सहायक मुकेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR