गोरौल रेलवे गुमटी संख्या – 24 के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक की हो गई मौत।
सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता,गोरौल : हाजीपुर मुजफ्फरपुर रेल खण्ड के गोरौल रेलवे गुमटी संख्या – 24 के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई । बताया गया है कि अहले सुबह रेलवे गुमटी संख्या- 24 के पास एक लगभग 23 वर्षीय युवक का शव पड़ा किसी ग्रामीण ने देखा । इसकी सूचना रेलवे को दी गई । सूचना पर रेल पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल करनी शुरू कर दिया । उसके पास पाये गये एक बैग में मिले डायरी से केवल मुजफ्फरपुर के मोतीपुर का जिक्र था । उसी आधार पर रेल पुलिस ने मोतीपुर सुचित किया । इधर रेल पुलिस शव को मुजफ्फरपुर पोस्टमार्टम के लिये ले जाने की तैयारी में जुट परिजनों के आने का इंतजार करने लगी ।
गोरौल रेलवे स्टेशन अधीक्षक अंकित कुमार ने बताया कि अहले सुबह सूचना मिली कि 24 नम्बर गुमटी के पास एक शव पड़ा है । इस सूचना पर रेल पुलिस को सुचित किया गया । रेल पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में कर जांच में जुट गई है। शव की पहचान नहीं हो पाई है ।