
Electricity department.:ट्रांसफर्मर जलने से जाफरपट्टी का विद्युत आपूर्ति हुआ बाधित। उपभोक्ता परेशान।
सत्यम ग्राम न्यूज़ ब्यूरो, वैशाली : राजापाकर प्रखंड अंतर्गत जाफरपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या आठ जाफरपट्टी गाँव में डॉ इस्लाम के घर के नजदीक का पच्चीस केवीए का ट्रांसफॉर्मर पूर्ण रुप से जल जाने के कारण वार्ड नंबर सात एवं वार्ड नंबर आठ के विद्युत उपभोक्ताओ का कई दिनों से विद्युत आपूर्ति बंद हो गया है। दो वर्ष पहले से ही यह ट्रांसफॉर्मर काफी जर्जर अवस्था में था। पूर्व में इसकी सूचना कई बार विद्युत विभाग के संबंधित पदाधिकारी को किया गया था परंतु विभागीय स्तर से कोई आवश्यक करवाई नहीं की गई। पंचायत की मुखिया संजय राम, वार्ड सदस्य आसमा खातून, वार्ड सदस्य राबिया खातून, मो इमरान कैलाश, अकलेश सिंह, सदानंद सिंह, मो मुस्ताक आदि लोगों ने विद्युत विभाग के जिला कार्यपालक अभियंता से अविलंब ट्रांसफॉर्मर बदलवाने की मांग की है।