VAISHALI NEWS : डुमरी पोखर में डूबने से एक किशोरी की हुई मौत, टोले में छाया मातम |

सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर । प्रखंड की मीरपुर पताढ पंचायत के डुमरी पोखर में डूबने से एक तेरह वर्षीया किशोरी की मौत हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मीरपुर पताढ पंचायत के वार्ड नंबर 5  निवासी अमोद पासवान की 13 वर्षीया पुत्री रिंकू कुमारी सोमवार की सुबह 8 बजे छठ पर्व के लिए डुमरी गांव की  चिमनी के बगल में स्थित पोखर के पास में मिट्टी लाने गई थी।

मिट्टी खुदाई करने के बाद वह हाथ धोने के लिए पोखर के किनारे गई थी। इस दौरान वह गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गई। घटना की सूचना पाकर दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे एवं गांव के ही एक गोताखोर द्वारा बच्ची के शव को पोखर से निकाला गया। घटना की सूचना पाकर सराय थाने के एसआई मुकेश कुमार अपने सुरक्षा बलों के साथ मौके पर पहुंचे,वहीं 112 डायल पुलिस भी पहुंची।

पंचायत की मुखिया गीता देवी सहित धीरेंद्र कुमार मिश्रा रविंद्र राय सहित दर्जनों ग्रामीण घटनास्थल के पास पहुंचे। वहीं सराय थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। घटना के बाद लड़की के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था

 ये भी पढ़े …

VAISHALI NEWS : छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्रियों का हुआ वितरण |

VAISHALI NEWS : छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्रियों का हुआ वितरण |

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief