VAISHALI NEWS : नगमा गांव प्रगति यात्रा में आये पुलिस बल ने स्कुल के उपस्कर क़ो किया नष्ट, प्रचार्य ने की bdo से शिकायत।

सत्यम ग्राम न्यूज़, ०७जनवरी २०२५,पटेढ़ी बेलसर : राजकीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलसर हाट के प्रधानाध्यापक ने एक आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी को देकर अनुरोध किया है कि दिनांक छः जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पटेढ़ी बेलसर प्रखंड क्षेत्र के नगवां पंचायत के नगवां गांव में प्रस्तावित था ।

जिसकी सुरक्षा हेतु राजकीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलसर हाट में पुलिस बल की ठहराब हेतु व्यवस्था की गई थी। इन पुलिस बालो द्वारा विद्यालय की उपस्कर बेंच डेक्स लगभग 35 से 40 सेठ को पूरी तरह तोड़कर नष्ट कर दिया गया है ।

सुरक्षा बल के इस कृत से ठंड में बच्चे को बैठने की गम्भीर समस्या उतपन्न हो गई है । अग्रतर कार्रवाई करने की मांग  प्रखंड विकास पदाधिकारी से की है एवं प्रतिलिपि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी  तथा थानाध्यक्ष पटेढ़ी बेलसर ओपी क़ो प्रेषित किया गया है।

यें भी पढ़े…

https://satyamgramnews.in/प्रखंड-कार्यालय-परिसर-मे/01/2025/07/19/29/40/satyamgramnewsrajapakar1/

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR