VAISHALI NEWS : पांच दिन पूर्व से लापता अधेर व्यक्ति का शव तोड़ी के खेत से हुआ बरामद

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,पातेपुर /वैशाली : पांच दिन पूर्व से लापता पातेपुर थाना क्षेत्र के बकाढ़ पंचायत के बाजितपुर कैंजु गांव निवासी 42 वर्षीय एक अधेर  व्यक्ति का शव थाना क्षेत्र के ही राघोपुर नरसंडा पंचायत के आसमां चवंर के अरसैल चौर स्थित एक तोड़ी की खेत से शनिवार की अहले सुबह बरामद हुआ है।

शव से काफी दुर्गंध आ रहे थे। शव मिलने की सुचना मिलते ही पातेपुर थाना, महीसौर थाना,हरलोचनपुर थाना,तिसिऔता थाना की पुलिस के साथ ही डीएसपी महुआ भी मौके पर पहुंची एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।

वहीं मामले की जांच के लिए मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। घटना रुपए की लेन देन एवं भुमि विवाद की बताई गई है। इस मामले में मृतक बाजितपुर कैंजु गांव वार्ड संख्या 7 निवासी चूल्हाई राय के 42 वर्षीय पुत्र परविंद्र राय उर्फ मीन की पत्नी किरण देवी के द्वारा 6 नवम्बर को थाना में अपने पति के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई दर्ज प्राथमिकी में बताया गया था।

उसका पति 5 नवम्बर की संध्या चार बजे हाफ पैंट एवं शर्ट पहन कर एक पुरानी साईकल से घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर गांव एवं रिस्तेदार के यहां काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चल सका था। दर्ज प्राथमिकी में यह भी बताया गया था कि 4 नवम्बर को रात्रि में उसका पति अपने चचेरे भाई इमादपुर गांव निवासी गणेश राय के यहां ठहरा था एवं नवम्बर को भी घर से निकले से पहले तक चचेरे भाई के साथ ही था।

यह भी बताया गया है कि बाजितपुर बकाढ़ निवासी बैधनाथ राय से पूर्व से भुमि विवाद चल रहा था। एवं हमेशा जमीन के लिए झंझट होता था। तथा दस दिन पुर्व बैधनाथ राय के द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। मृतक की पत्नी के द्वारा आवेदन में अनहोनी घटना घटने की आशंका जताई थी।

इस मामले में पुलिस ने मृतक के पत्नी के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में अपहरण का मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी कि शनिवार की अहले सुबह आसमां गांव के कुछ लोग खेती करने के लिए चवंर गये तो देखा कि तोड़ी के खेत में एक शव पड़ा हुआ है।

जिसकी सुचना स्वजन एवं पुलिस को दी गई सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से एक मोबाइल एवं मृतक के पाकेट से एक छोटी डायरी भी बरामद की है।

मृतक के स्वजन आरोप लगा रहे थे कि भुमि विवाद को लेकर अपहरण कर हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है। यह भी आरोप लगाया जा रहा था कि की मृतक के शरीर पर एसीड डाल कर हत्या की गई है। हालांकि की पुलिस एसीड की घटना से इंकार किया है।

इस सम्बन्ध में डीएसपी महुआ सुरभ सुमन ने बताया कि प्रथम दृष्टया से ऐसा लगता है कि दो दिन पहले यहां शव लाकर फेंका गया है। एफएसएल की टीम भी एसीड की पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही सही पता चल सकेगा।

वहीं मामले का जल्द उद्भेदन करने की बात डीएसपी के द्वारा बताई गई है। बताया जाता है कि मृतक मुल निवासी बलिगांव थाना क्षेत्र इमादपुर का था तथा वह अपने ननिहाल में बाजितपुर कैंजु गांव रहता था।

शव मिलने की सुचना पर बकाढ़ पंचायत के मुखिया मोहम्मद सज्जाद अहमद किदवई, पुर्व मुखिया ललित राय आदि भी घटना स्थल पर पहुंचे एवं हालात का जायजा लिया।

ये भी पढ़े….

VAISHALI NEWS : छठ घाट वाले पोखर में डूबने से एक किशोर की हुई मौत |

VAISHALI NEWS : छठ घाट वाले पोखर में डूबने से एक किशोर की हुई मौत |

 

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief