VAISHALI NEWS :प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा शिविर में 92 गर्भवती महिलाओं की जांच कर दी गई दवाईयां।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में सोमवार को शिविर लगाए गए।

इस संबंध में जानकारी देते हुए  प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर श्रीप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि शिविर में 92 गर्भवती महिलाओं के एएनसी जांच की गई। जांच डॉक्टर मनीषा डॉक्टर ओमप्रकाश द्वारा किया गया।

उनकी हीमोग्लोवीन एचआईवी वजन बीपी आदि की जांच की गई। उन्हें आवश्यकतानुसार कैल्शियम आयरन विटामिन बी कांप्लेक्स की गोलियां दी गई। सभी गर्भवती महिलाओं को खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

खाने में हरी शाक सब्जी फल दूध सहित अन्य पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गई। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा शिविर में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच के लिए लाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने शिविर में आई महिलाओं को सलाह दी गई कि वे प्रसव हेतु अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल में ही करावें।

अपने स्वास्थ्य की नियमित रूप से स्वास्थ्य केंद्र में जांच करावें। नये मरीजों को एएनएम द्वारा टीटी की सूई लगाई गई। गर्भवती महिलाओं को शिविर में बनाए गए स्वास्थ्य कार्ड लेकर आने को कहा गया। शिविर के संचालन में सहयोग करने वाली एएनएम प्रमिला हेमा अर्चना सरिता रीना कुमारी सरिता आदि शामिल हैं।

यें भी पढ़े…

जियो टावर मे बिजली चोरी किए जाने मामले मे प्राथमिकी दर्ज।

https://satyamgramnews.in/rajapakar-जियो-टावर-मे-बिजली-चोरी-क/12/2024/08/19/17/06/satyamgramnewsnetwork/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली