VAISHALI NEWS : प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के समाग्री स्थानांतरण पर ग्रामीणों ने चिकत्सा प्रभारी को घेरा, पुलिस के हस्तक्षेप पर मामला शांत।

सत्यम ग्राम न्यूज़,चेहरा कलां : प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चेहराकलां परिसर में शनिवार को शाम उस समय अफरातफरी का माहौल स्थापित हो गया. जब चिकित्सक पदाधिकारी अवधेश दास के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के संसाधन को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ताल सेहान में ले जाने को लेकर संसाधनों को पिकअप पर लोड की जा रही थी।

जिसकी भनक ग्रामीणों को लग गई. जिसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. आक्रोशित ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में जमकर हंगामा शुरू कर दिया. स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक पदाधिकारी अवधेश दास ने कटहरा थाना पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही कटहरा थाना अध्यक्ष शशीकांत प्रसाद अपने दल-बल के साथ पीएचसी चेहराकलां में पहुंचे. जहां आक्रोशित ग्रामीणों एवं चिकित्सा पदाधिकारी के बीच पुलिस पदाधिकारी के द्वारा पहल कर समझौता स्थापित किया गया.

जिसमें सीएच वैशाली से मोबाइल पर बात करते हुए दो दिनों के अंदर कोई ठोस पहल करते हुए निष्कर्ष निकालने तक सहमति बनी. वहीं पिकअप पर लोड संसाधन फिलहाल रोक दी गई हैं.

आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि चेहराकलां पीएचसी प्रखंड मुख्यालय से दो किलोमीटर व महुआ मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग में स्थित है. जबकि समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ताल सेहान प्रखंड मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर सुदुर ग्रामीण इलाके में बनी हैं.

जहां आमजनों की घटना दुर्घटना जैसे मरीजों को पहुंचना मुश्किल है. ग्रामीणों ने बताया कि किसी भी हाल में चेहराकलां पीएचसी का संसाधन कहीं अन्यत्र नहीं जाने दिया जाएगा और चेहराकलां पीएचसी का ओपीडी संचालित होती रहेगी.

यें भी पढ़े….

सीएससी राजापाकर के शिविर में 11 लोगों ने किया रक्तदान।

https://satyamgramnews.in/vaishali-news-सीएससी-राजापाकर-के-शिवि/11/2024/23/19/45/56/satyamgramnewsrajapakar1/

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief