VAISHALI NEWS : बखरी दोआ हाई स्कुल के प्रभारी प्रधानाचार्य अनुपमा कुमारी के निलंबन के बाद श्रीमती अर्चना कुमारी अध्यापिका को बनाया प्रभारी प्रधानाचार्य।

सत्यम ग्राम न्यूज़, चेहराकाला /वैशाली : जिले के चेहरा कलां प्रखंड के बखरी दोआ रा.कृत उच्च विद्यालय के  प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती अनुपमा कुमारी को उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, वैशाली के ज्ञापांक 605 (ना०शि०) हाजीपुर, दिनांक 22.10.2024 के द्वारा निलंबित होने के उपरान्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, चेहराकला के पत्रांक 575 दिनांक 01.11.2024 के द्वारा प्रभारी प्रधानाध्यापक धोषित करने हेतु विद्यालय के पदस्थापना विवरणी उपलब्ध कराया गया है।

पदस्थापना विवरणी के अवलोकन के क्रम में क्रमांक 13 पर अंकित श्रीमती अर्चना सिन्हा BPSC TRE-1. विद्यालय अध्यापक (11-12) विषय जन्तु विज्ञान वरीय होते है।

ऐसे मे वरीयता के आधार पर श्रीमती अर्चना सिन्हा BPSC TRE-1, विद्यालय अध्यापक (11-12) को प्रधानाध्यापक के कर्त्तव्यों के निर्वाहन हेतु तत्कालिक व्यवस्था के तहत प्रभारी प्रधानाध्यापक का कार्य नियमानुसार सम्पादित करने हेतु अधिकृत किया जाता है।

स्थायी प्रधानाध्यापक के पदस्थापन के पश्चात यह आदेश स्वतः समाप्त समझा जायेगा।इस आदेश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, वैशाली का अनुमोदन प्राप्त है। निलंबन के बाद प्रभारी प्रधानाध्यापिका  श्रीमती अनुपमा कुमारी का ड्यूटी भगवानपुर प्रखंड शिक्षा कार्यलय मे है।

ये भी पढ़े….

https://satyamgramnews.in/वैशाली-57-लाख-विद्यालय-कोष-म/10/2024/23/22/23/22/satyamgramnewsnetwork/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief