VAISHALI NEWS : मैट्रिक परीक्षा में अच्छे अंक से उत्तीर्ण छात्राओं को मुखिया ने किया सम्मानित।

 

मैट्रिक में गोरौल : मैट्रिक परीक्षा में अच्छे अंक से उत्तीर्ण छात्राओं ने किया सम्मानित। शनिवआयोजित सम्मान सभा मे मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के पूर्व मंत्री वृशिण पटेल भी उपस्थित थे. साथ ही उनके माता पिता को अच्छे ढंग से पढ़ाई लिखाई कराने के
 मैट्रिक परीक्षा में अच्छे अंक से उत्तीर्ण छात्राओं ने किया सम्मानित। 

सत्यम ग्राम न्यूज़,गोरौल : मैट्रिक परीक्षा में अच्छे अंक से उत्तीर्ण छात्राओं को मुखिया ने किया सम्मानित। शनिवार को आयोजित सम्मान सभा मे मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के पूर्व मंत्री वृशिण पटेल भी उपस्थित थे. साथ ही उनके माता पिता को अच्छे ढंग से पढ़ाई लिखाई कराने के लिये सम्मानित किया गया है. ज्ञातव्य हो कि प्रखंड स्थित राम परीक्षण चन्द्र ज्योति उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवर घाट में वर्ग दसम में पढ़ रही छात्रा आयुषी कुमारी ने मैट्रिक की परीक्षा में 88 प्रतिशत अंक लायी थी.

छात्राये प्रखंड के कटरमाला पंचायत के कटरमाला गांव की रहने बाली है. पंचायत के मुखिया जानकी देवी एवं उनके पुत्र संजय कुमार के द्वारा छात्रा आयुषी को 10 हजार रुपये का चेक के साथ मिठाई, अंगबस्त्र सहित अन्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया. वही आयुषी के पिता सिनय कुमार पांडेय एवं माता उषा देवी को अपने बच्ची की अच्छी शिक्षा एवं तालीम देने को लेकर अंगबस्त्र सहित अन्य साम्रग्री देकर सम्मानित किया है.

आयुषी ने बताई की वह आगे बीपीएससी करना चाहती है. इस दौरान मुखिया ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुय कहि की ये बच्ची हमारे पंचायत के गौरव है. आगे भी इसकी पढ़ाई लिखाई में मैं हर संभव मदद करूंगी. ये जितना आगे तक पढ़ना चाहती है पढ़ सकती है. किताब, कॉपी,कलम सहित पैसे की कमी नही होगी. साथ ही पंचायत के अन्य बच्चियों के लिये भी कहा कि आप सभी भी यदि मन लगाकर पढ़ाई करेगे और गांव समाज का नाम ऊँचा करेगे तो इसी तरह से आप सभी भी सम्मान के हकदार बनेंगे .

शिक्षा से बड़ा कोई धन नही होता है. शिक्ष सब धन से ऊपर है. पढ़ाई लिखाई में किसी तरह की परेशानी हो तो हमसे कहे. हर परिस्थिति में हमे शिक्षित बनना है. कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधियो को भी अंगबस्त्र देकर सम्मानित किया गया है. कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित अवकाशप्राप्त शिक्षक डॉ दुखित सिंह ने किया.

मौके पर प्रमुख मुन्ना कुमार, मुख्य पार्षद नागेंद्र दास, मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, शेर सिंह, जिला पार्षद रूबी देवी, तन्नू प्रवीण,संजय कुमार सिंह,राम सागर सिंह, विकास कुमार,वैद्यनाथ राम , राजनंदन प्रसाद यादव,ई अरविंद कुमार,अजय राय,शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ,पूर्व मुखिया कौशल किशोर सिंह, प्रभात कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

ये भी पढ़े…

VAISHALI NEWS : तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचन सूची नए सिरे से तैयारी शुरू। 

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR