
सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर । आगामी 1 दिसंबर को होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को पैक्स चुनाव में नामांकन के बाद नाम वापसी के तहत राजापाकर उत्तरी पंचायत से पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी मंजू देवी एवं भलुई पंचायत से पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी पंकज कुमार ने अपना नाम वापस लिया है विभिन्न पैक्सो से चार सदस्यों ने अपना नामांकन वापस लिया है|
लगुराव बिलंदपुर पंचायत से जयनंदन सिंह उर्फ बुधन सिंह का पैक्स अध्यक्ष का नामांकन रद्द कर दिया गया है क्योंकि वे पूर्व पैक्स अध्यक्ष में सह सदस्य के रूप में नामित थे ऐसे लोगों को पैक्स अध्यक्ष का चुनाव सहकारिता अधिनियम के तहत नहीं लड़ना है।
इसी पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष रेखा सिंह के नामांकन को बैघ घोषित किया गया है कुछ लोगों ने उनके पैक्स में धान अधिप्राप्ति में बकाया रहने के कारण उनका नामांकन रद्द करने के लिए आवेदन दिया था। इस संबंध में प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी आनंद प्रकाश ने बताया कि एमडी निर्वाचन आयोग के दिशानुसार जो पैक्स डिफाल्टर है उनका किसी न्यायिक न्यायालय द्वारा उनका दोष सिद्ध नहीं किया गया है।तब तक उनका नामांकन रद्द नहीं होगा।
बाकी सभी पैक्स अध्यक्षों का नामांकन वैध पाया गया। भलुई कॉलेज के परिसर मे डिस्पैच सेंटर बनाया गया है। जहां 29 नवंबर को निर्वाचन कर्मी पदाधिकारी को निर्वाचन सामग्री सहित विभिन्न बूथों पर भेजा जाएगा और भलुई कॉलेज पर ही आगामी 1 दिसंबर को वॉलेट बॉक्स जमा होंगे एवं 2 दिसंबर को मतो की गिनती के बाद विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए जाऐंगे।
ये भी पढ़े …
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली