VAISHALI NEWS : वेरोजगार के लिए सुनहरा मौका होगा;रोजगार सह मार्ग दर्शन मेला का होगा आयोजन।

 

प्रचार वाहन के साथ प्रखंड जीविका के BPM अशोक कुमार

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,चेहरा कलां: आगामी 11 दिसंबर बुधवार को जीविका के सौजन्य से शिक्षित युवक युवतियों के लिए रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन ब्रह्मानंद उच्च विद्यालय सेहान परिसर में किया जाएगा।

शिक्षित युबा वर्ग के लिए आयोजित मार्गदर्शन सह रोजगार मेला से संबंधित जानकारी देते हुए विभाग के मैनेजर राजेश रंजन प्रसाद सिंह प्रशिक्षण पदाधिकारी प्रिंस कुमार चेहरा कलां बीपीएम अशोक कुमार सहित अन्य जानकारी देते हुए बताया।

गरीबी निवारण हेतु बिहार सरकार की पहल पर दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की नीयत से बुधवार 11 दिसंबर को ब्रह्मानंद उच्च विद्यालय परिसर में मार्गदर्शन सह रोजगार मेला का आयोजन किया गया है।

जहां सिक्योरिटी गार्ड से लेकर योग्यता के अनुसार भिन्न-भिन्न पदों पर कुशल युवक युवतियों का चयन किया जाएगा । मेला से संबंधित जानकारियां घर-घर तक पहुंचाने के लिए बीते शनिवार को प्रचार प्रसार की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए रवाना किया जा चुका है ।

मौके पर युवा पीढ़ी पूर्वाहन 10:00 बजे से संध्या 4:00 बजे तक उक्त स्थल पहुंचकर लाभ उठा पाएंगे। मौके पर उपस्थित ए सी देवेंद्र कुमार सी एफ संजय कुमार अरुण कुमार सहित अन्य जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यें भी पढ़े…

https://satyamgramnews.in/आगामी-11-दिसम्बर-को-होगा-रोज/12/2024/08/11/14/12/satyamgramnewsnetwork/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief