VAISHALI NEWS : वैशाली पुलिस अधीक्षक के द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का किया गया आयोजन|

सत्यम ग्राम न्यूज़ , हाजीपुर / वैशाली :  पुलिस अधीक्षक  के द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में सभी अनु०पु०पदा० ,अंचल पु०नि०, थानाध्यक्ष , ओ०पी० अध्यक्ष एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पदाधिकारियों के उपस्थिति में किया गया। जिसमें निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिया गया।

सभी थानाध्यक्षों को अपने कार्य में पारदर्शिता लाने हेतु आदेशित किया गया। मद्यनिषेध के कांडों का निष्पादन शीघ्र बल दिया गया  अपने-अपने थाना क्षेत्र के अपराधियो, शराब माफियाओं की सूची बनाकर उसकी गिरफ्तारी करना सुनिशचित करेगें। शराब के मामलों में जप्त वाहनों की निलामी की प्रकिया तेजी से करें एवं लंबित शराब विनष्टीकरण के मामले को अतिशीघ्र पुरा करें।

यातायात नियमों के अनुपालन हेतु नियमित रूप से सभी थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र में यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर फाईन करेगें, साथ ही खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों पर विशेष रूप से कार्रवाई करेगें। पूर्व में बेल पर छुटे लूट, डकैती, हत्या, चोरी, गृहभेदन और संगठित अपराध में शामिल अपराधकर्मियों को थाना परिसर में बुलाकर सत् प्रतिशत क्रिमिनल परेड कराना सुनिश्चित करेंगें।

केस डायरी, एफआईआर, गिरफ्तारी को CCTNS पोर्टल के माध्यम से अद्यतन रखेंगें। सभी थानाध्यक्ष स्मैक , ड्रग्स , कोटा आदि नशीले पदार्थ के बिक्री एवं सेवन पर रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाएगें एवं इसमें शामिल तस्करों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करेंगें।  लंबित चल रहे वारंट, इस्तिहार एवं कुर्की पर विशेष अभियान चलाकर सभी का निष्पादन करेंगें।

पासपोर्ट, चरित्र सत्यापन एवं RTI के लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करेंगें। लंबित कांडों में फरार अभियुक्तों की सूची बनाकर उनकी अतिशीघ्र गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाएंगें। थाना परिसर में किसी भी प्रकार के बिचौलियों का आगमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा साथ ही थाना आने वाले शिकायतकर्ताओं से सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करेगें।

सर्वाधिक कांडों का निष्पादन करने वाले 05 थानाध्यक्ष एवं 16 अनुसंधानकर्ताओं को पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा कैश रिवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जो इस प्रकार है : –

पु०अ०नि० रूपेश कुमार , काजीपुर थाना थानाध्यक्ष

पु०नि० प्रकाश लाल थानाध्यक्ष, SC/ST थाना

पु०अ०नि० अनुरंजन कुमार ,करताहों थानाथानाध्यक्ष

पु०अ०नि० रामनिवास कुमारथानाध्यक्ष, महिसौर थाना

पु०अ०नि० प्रवीण कुमार थानाध्यक्ष, वैशाली थाना

परि०पु०अ०नि० रोहित कुमार, लालगंज थाना 

परि०पु०अ०नि० जया कुमारी, जुड़ावनपुर थाना

पु०अ०नि० पुष्पम प्रज्ञा नगर थाना 

पु०अ०नि० दिपक कुमार नगर थाना 

पु०अ०नि० चन्द्रगुप्त कुमार, नगर थाना

स०अ०नि० मुकेश कुमार सिंह महुआ 

अ०नि० रामजी दुडडु ,महुआ थाना

पी०टी०सी०-730 संजय कुमार ,महुआ थाना

परि०पु०अ०नि० शिवम कुमारी,गोरौल थाना 

पु०अ०नि० संतोष कुमार ,कटहरा  ओ.पी 

परि०पु०३०नि० आरती कुमारी, थाना लेखक राजापाकर थाना

 पु०अ०नि० देवानंद कुमार, महिसौर थाना 

परि०पु०अ०नि० अवधेश कुमार, बलिगाँव थाना

परि०पु०अ०नि० रोहित कुमार सदर थाना,

परि०पु०अ०नि० निधि कुमारी काजीपुर थाना, 

परि०पु०अ०नि० रेखा कुमारी बिदुपुर थाना |

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief