सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर : राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर के परिसर में संविधान दिवस के अवसर पर क्विज प्रतियोगिता, संविधान दिवस रैली, भाषण प्रतियोगिता एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉक्टर श्याम रंजन प्रसाद सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान बहुत कठोर नहीं बहुत लचीला है. इस संविधान ने भारत के सभी नागरिकों को समान अधिकार एवं समान अवसर प्रदान किया है|
आज हम केवल आजादी की बातें ही ना करें बल्कि अपने अधिकार के जानकारी अपना कर्तव्य निभाना चाहिए .जीवन परिवर्तन की गुंजाइश रखनी चाहिए. हमें आगे आकर एक मजबूत लोकतंत्र की नींव रखनी चाहिए .कार्यक्रम के मुख्य वक्ताओं ने कहा कि शासन की तीन शक्तियां होती है. और तीनों शक्ति एक ही व्यक्ति में केंद्रित नहीं होना चाहिए. जैसे मधुमक्खियां विभिन्न जगहों पर होती है मगर शहद एक ही जगह इकट्ठा करती है. उसी प्रकार भारत का संविधान है|
एक जगह से अच्छी बातें लेकर इसका निर्माण हुआ है. यह संविधान ही है जो आपके साथ धर्म जाति स्थान लिंग के आधार पर विभेद नहीं करती है. छात्र सुमित कुमार, शिवम कुमार, छात्रा मुस्कान कुमारी ,राजनंदिनी कुमारी ,नंदनी कुमार, प्रगति कुमारी, पूजा सिंह को भाषण प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने पर इनाम दिया गया. मौके पर अनेक छात्राओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया|
ये भी पढ़े …
VAISHALI NEWS : नशा मुक्ति दिवस पर प्रभात फेरी के बाद शपथ।
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली