
Government school : स्कूली बच्चों के बीच किट का हुआ वितरण किट बैग मे जोमेट्रिक बॉक्स, ड्रिंकिंग बॉटल, एक्सरसाइज बुक, कलम अन्य सामग्री आदि, बच्चे दिखे खुश।
सत्यम ग्राम न्यूज़ ब्यूरो, वैशाली.: गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय राजापाकर स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय राजापाकर में शिक्षा विभाग द्वारा दिया गया किट बैग का वितरण छात्र-छात्राओं के बीच किया गया।प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने बच्चों के बीच किट का वितरण किया।किट बैग पाकर बच्चे खुश दिखे।उन्होंने बताया कि किट बैग के अंदर तीन कॉपियां एक छोटा शब्दकोश एक एटलस एक औजार बॉक्स तथा पांच कलम का एक डिब्बा जो एक काले रंग के बैग के अंदर रखा था।

यह सरकार द्वारा निशुल्क दिया गया है।जिसका वितरण आज किया गया। उन्होंने बताया कि वर्ग नवम दशम एवं 12वीं के छात्राओं के बीच किट का वितरण किया गया है।इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार शिक्षकों में बिंदेश्वर प्रसाद सिंह अमरेश कुमार प्रवीण कुमार राजकुमार रवि रोहित रंजन केशव नारायण राय विनोद कुमार पुष्पा कुमारी कुमारी पल्लवी प्रीति कुमारी शिल्पी कुमारी शिदरा शरीफ कामिनी कुमारी शबनम खानम स्मिता कुमारी और रूपा कुमारी मौजूद रहे।