
सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर : प्रखंड की राजापाकर उतरी पंचायत के राजस्व ग्राम भाथादासी एवं राजस्व ग्राम चकराजो में भू सर्वे सर्वेक्षण हेतु आमसभा का आयोजन किया गया। जहां गांव के उपस्थित दर्जनों किसानों को भू सर्वे एवं भूमि से संबंधित लोगों द्वारा पूछे गए विभिन्न समस्याओं के निदान के संबंध बताया गया। पंचायत भू सर्वेक्षण अमीन पुनीत कुमार द्वारा लोगों को अपनी जमीन से संबंधित कागजात, सरपंच की वंशावली, खतियान, केवाला, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर आदि पंचायत में लगने वाले शिविर आने की बात कही गई।
यह भी बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के बखरी बराई पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में प्रखंड का भू सर्वेक्षण कार्यालय होगा। जहां प्रखंड भू सर्वेक्षण बंदोबस्त पदाधिकारी पूरे प्रखंड के कार्य का मॉनिटरिंग करेंगे जहां से प्रखंड के सभी 13 पंचायतों में कार्य संचालित होंगे। यह कार्य एक साल चलेगा,रैयतों को धैर्य रखने की आवश्यकता है।सभी पंचायतों के राजस्व ग्राम में यह शिविर लगाया जाएगा। जहां किसान अपने-अपने कागजात लेकर शिविर में आएंगे उनके समस्याओं का निदान करते हुए उनके भूमि का सर्वे किया जाएगा और जमाबंदी में उनका नाम दर्ज किया जाएगा।
जिस परिवार में लड़की की सहमति होगी उनके नाम भी जमाबंदी में डाले जाएंगे उनके नाम से भी जमीन होगा। मौके पर वार्ड सदस्य चंदेश्वर पासवान चंदन कुमार नंदकिशोर वर्मा सीताराम सिंह कृष्ण सिन्हा बिंदा पासवान दिनेश राम सहित अनेक लोग शामिल हुए। हालांकि रैयतों का कहना था कि इस संबंध प्रचार प्रसार नहीं किया गया था।
ये भी पढ़े …
चेहल्लुम और जन्माष्टमी पर डीएम और एसपी का संयुक्त आदेश जारी|
https://satyamgramnews.in/3695-2चेहल्लुम-और-जन्माष्टमी/08/2024/24/19/23/44/sgnnetworkhajipur/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली