Vaishali news : सेवानिवृत्ति शिक्षिका स्वर्गीय सरस्वती देवी की दसवीं पुण्यतिथि मनाई गई।

सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता गोरौल : राजकीय मध्य विद्यालय गोरौल चकव्यास से सेवानिवृत्ति शिक्षिका स्वर्गीय सरस्वती देवी की दसवीं पुण्यतिथि बुधवार को मनाई गई। पुण्यतिथि पर उनके पुत्र प्रधानाध्यापक प्रणव कुमार के द्वारा वर्ग एक एवं दो के बच्चों को पोशाक एवं पेंसिल प्रदान किया गया तथा इसके साथ ही एक नवाचारी प्रयोग भी आरंभ किए गए जिसके तहत विद्यालय के बच्चे बुधवार एवं शनिवार को इस ड्रेस में आ सकेंगे। मौके पर उपस्थित लोगो ने उनके तैलचित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR