VAISHALI NEWS : 1600 चूजे को जहर देकर मार देने का मामला आया सामने।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, प्रकाश वर्मा। थाना क्षेत्र के डुमरी खुर्द गांव स्थित मुर्गी फार्म में जहर देने से लगभग 16 सौ मुर्गी के बच्चों तूजे की मौत हो गई।इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राजापाकर थाना क्षेत्र के डुमरी खुर्द स्थित एक मुर्गी फार्म में घुसकर उच्चकों ने फार्म में पल रहे लगभग 1600 मुर्गी के बच्चों को जहर देकर मार डाला।

फार्मर अमोद कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह में जब वे मुर्गी के बच्चे को दाना देने के लिए गया तो देखा की काफी संख्या में मुर्गी चूजे मरे पड़े है और एक ओर से मुर्गी फार्म की जाली भी कटी हुई है।

उसने इसकी सूचना राजापाकर के थानाध्यक्ष को दी थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया व फार्मर से कहा कि आप एक आवेदन लिखकर दीजिए इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वही घटना की सूचना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण मुर्गी फार्म के पास जुट गए।उपस्थित लोगो में से कुछ ने कहा कि मुर्गी फार्म से सटे उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मकदूमपुर पोखरैरा की दीवार है। जिसे लांघकर ही उचक्के मुर्गी फार्म में घुसे होंगे। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस संबंध में थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया था।

यें भी पढ़े…

पैक्स चुनाव् में आधे से अधिक वर्तमान पैक्स अध्यक्ष की जीत।

https://satyamgramnews.in/chehrakala-पैक्स-चुनाव-का-मतगणना-के/11/2024/30/21/06/12/satyamgramnewsnetwork/

रिपोर्ट : अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

https://www.facebook.com/share/v/15PQovqUmd/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली