VAISHALI NEWS : 35 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर दी गई दवाइयां।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकार । सीएचसी राजापाकर में गुरुवार को प्रधानमंत्री मातृत्व जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर दवाईयां दी गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एस पी उपाध्याय ने बताया कि आज कुल 35 महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें विटामिन बी कंपलेक्स कैल्शियम आयरन की दवाइयां दी गई। वहीं उनके विभिन्न जांच हीमोग्लोबिन एचआईवी वजन बीपी आदि की भी जांच की गई।

चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया गया कि वे इस अवस्था में भारी वजन नहीं उठाएं खानपान का विशेष ध्यान रखें   खान-पान में पौष्टिक भोजन हरी शाक सब्जी फल दूध का प्रयोग करें। प्रसव अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ही करावें। वही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में कार्यरत आशा ममता कार्यकर्ताओं ने अपने अपने क्षेत्र से गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र पर लायी।

महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एस पी उपाध्याय डा. सतीश कुमार डा.ओमप्रकाश डॉक्टर जितेंद्र मोहन सहित एएनएम अर्चना कुमारी सविता कुमारी रीना कुमारी किरण कुमारी मीरा कुमारी गीता रानी द्वारा की गई।

ये भी पढ़े...

एक किशोरी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज;अपहर्ता भेजा गया जेल|

https://satyamgramnews.in/rajapakar-एक-किशोरी-के-अपहरण-की-प्र/11/2024/21/19/24/53/satyamgramnewsrajapakar1/

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली