VAISHALI : मुर्गी पालकों को मुआवजा दिए जाने की मांग।

राजापाकर,सत्यम ग्राम न्यूज़,आकाशचंद्र वर्मा। बर्ड फ्लू की अफवाह फैलने से मुर्गी पालक किसानों को हुई क्षति पर सरकार से मुआवजा दिए जाने की मांग की गई है। बताया गया है कि एक साजिश की तहत मुर्गा मुर्गी में बर्ड फ्लू की अफवाह फैलने से मुर्गी पालकों को होली जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार में भी उसकी बिक्री पर असर पड़ा है। जिसके कारण उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है।

मुर्गी दाना खिलाना भी मुश्किल हो गया है। इसके रख रखाव के लिए आर्थिक सहायता की आवश्यकता होती है। किंतु सहायता नहीं मिलने से उनके परिवार पालन पोषण करना कठिन हो गया है। भाकपा माले के नेता में विशेश्वर प्रसाद यादव सुमन कुमार गोपाल पासवान आदि ने सरकारी सहायता दिए जाने की मांग की है।

ये भी पढ़े…

RTGS से आश्रितों को सहायता राशि उनके बैंक खाते में भेजी गई।

 

https://satyamgramnews.in/road-accident-आरटीजीएस-के-माध्यम-से-आश/03/2025/17/21/58/14/satyamgramnewsnetwork/

 

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली