VAISHALI : सायरन की आवाज के साथ बच्चों ने किया मॉक ड्रिल का अभ्यास।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। प्रखंड मुख्यालय के पीएमश्री राजकीय मध्य विद्यालय राजापाकर में शनिवार को भारत-पाकिस्तान युद्ध की आशंकाओं के बीच छात्र-छात्राओं के बीच सायरन की आवाज पैदा कर शिक्षक शिक्षिकाओं के निर्देशानुसार बच्चों ने मॉक ड्रिल का अभ्यास किया।

छात्र छात्राओं ने बड़े ही तन्यमता से अभ्यास किया। उन्हें बताया गया कि अगर देश में युद्ध छिड़ जाए तो अपना-अपना बचाव किस तरह करोगे। बच्चों ने अनुशासन के साथ मॉक ड्रिल का अभ्यास किया। सायरन की आवाज वातावरण में गुंजने के साथ ही बच्चे सतर्क हो गए और मॉक ड्रिल का अभ्यास किया।

छात्र छात्राओं के बीच देशभक्ति की भावना का भी संचार किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार चौधरी के निर्देशन में शिक्षक शिक्षिका जिनमें ऋषिदेव प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता,मीना कुमारी, कोमल वर्मा, शत्रुघन राम, राजेश कुमार, रीता कुमारी आदि ने मॉक ड्रिल के क्रियाकलाप में सहयोग किया।

ये भी पढ़े….

कुमारी उत्तम ने बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में हुई सफल।

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-कुमारी-उत्तम-ने/05/2025/09/20/37/59/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली