VAISHALI : हाजीपुर महुआ मुख्य सड़क के बेलकुंडा चौक पर जाम के कारण हो रही भारी परेशानी।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। प्रखंड क्षेत्र के बेलकुंडा चौक पर सुबह से दोपहर तक सड़क जाम रहने से लोगों को आवागमन में हो रही भारी परेशानी। ज्ञात हो कि बेलकुण्डा चौक से सराय जाने वाली सड़क में अनेक सीमेंट व खाद्य पदार्थों के गोदाम हैं जिससे 12 18 6 चक्के ट्रक इसी रास्ते से होकर जाती है. पटना हाजीपुर महुआ समस्तीपुर ताजपुर की ओर जानेवाली सवारी गाड़ियां इसी रास्ते से होकर गुजरती है. जिससे हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है.

मौके पर महुआ थाने की पुलिस नहीं  रहती है और न तो यातायात पुलिस भी मौके पर मौजूद नहीं रहती. कोई पुलिस तैनात रहता है. जिससे घंटो दो पहिये चार पहिये व अन्य वाहन जाम में फंसी रहती है. जिससे लोगों को भारी परेशानी होती है. कभी-कभी एंबुलेंस व परीक्षा के दिनों में छात्र-छात्राएं भी केंद्र पर समय से नही पहुच पाते हैं. कभी-कभी ज्यादा जाम होने की स्थिति में स्थानीय लोगों को देखा जाता है कि वे जाम को छुड़ा रहे होते हैं.

एक साइड गाड़ी खड़ी कर दूसरे साइड की गाड़ी को  जाम छुड़ाने का कार्य कर रहे हैं. लेकिन मौके पर न तो पुलिस प्रशासन मौजूद होता है और न ही ट्रैफिक की कोई पुलिस मौजूद रहती है. हम पार्टी के जिला अध्यक्षअरविंदपासवान स्थानीय मुखिया बेबी देवी अमरेश सिंह पुरुषोत्तम कुमार उर्फ  चुनचुन चौधरी  भाजपा मंडल अध्यक्ष माधवी सिंह अधिवक्ता सह भाजपा नेता लालजी कुमार राकेश रालोजपा प्रदेश प्रवक्ता शिवनाथ पासवान आदि लोगों ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक उपाधीक्षक से बेलकुंडा चौक पर पुलिस प्रशासन एवं ट्रैफिक पुलिस तैनात करने की मांग की है. ताकि जाम की समस्या से आम जनता को मुक्ति मिल सके।

ये भी पढ़े…

हाजीपुर :अवर न्यायाधीश, पंच सरपंच के साथ हुआ महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न।

https://satyamgramnews.in/हाजीपुर-अवर-न्यायाधीश-सह/05/2025/16/21/05/56/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली