Your Panchayat Your Administration camp was organized in Katarmala Panchayat.

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,गोरौल : कटरमाला पंचायत में मंगलवार को आयोजित आपका प्रशासन आपका पंचायत कार्यक्रम में अधिकारी सहित अन्य कर्मियों के नही पहुचने से आम लोग काफी परेशान रहे. यहां तक कि किसी जनप्रतिनिधियों को भी इसकी सूचना नही दिया गया. हालांकि लोग अपनी अपनी समस्या औऱ शिकायत लेकर पहुचे थे|
ग्रामीण रामनरेश सिंह,पूजा कुमारी,अनिता देवी,रीना कुमारी,वीणा कुमारी,शांति देवी सहित अन्य ने बताया कि शौचालय निर्माण कराए वर्षो बीत गया लेकिन भुगतान आज तक नही हुआ.भुगतान के लिये प्रति शौचालय 3 से 4 हजार रुपया मंगा जा रहा है. पंचायत के मुखिया जानकी देवी ने बताया कि यहां काम करने में काफी परेशानी हो रही है. आमलोगों की समस्या को कोई सुनने बाला नही है|
इंदिरा आवास में खुलेआम आवास सहायक द्वारा 35 से 40 हजार वशुला जा रहा है. हर काम के बदले पंचायत सचिव 10 से 15 प्रतिशत कमीशन की मांग करता है. नही देने पर काम ही नही करता है. मुखिया ने आगे बताया कि प्रति शौचालय 3 से 4 हजार रुपया खुलेआम लिया गया है. इतना ही नही प्रखंड में सैकड़ो शौचालय कागज पर बनाकर रुपये का उठाव किया गया है|
उपस्थित लोगों ने एक स्वर में हो रहे कमीशनखोरी की जांच करने की मांग जिलाधिकारी से करते हुय कहा है कि जबतक इसपर लगाम नही लगेगा तबतक आपका प्रशासन आपका पंचायत कार्यक्रम का कोई फायदा आम जनता को नही मिलेगा. यह एक कागजी खानापूरी बन कर रह गयी है|
ये भी पढ़े …
आपकी पंचायत आपका प्रशासन शिविर का आयोजन पंचायत भवन परिसर में किया गया.
समाचार /विज्ञापन देने एवं रिपोर्टर बनने के लिए दूरभाष + ९९३१०८४६३७ ओर सम्पर्क करें -धन्यवाद