
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर : अपहरण मामले में तीन व्यक्तियों को बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर थाने लाया गया एवं हाजीपुरा माननीय न्यायालय में उप स्थापना हेतु भेजा गया।
राजापाकर थाना कांड संख्या 45/24 अपहरण के केस में आरती कुमारी पिता राज नंदन राय निवासी ग्राम चौसीमा कल्याणपुर को बीती रात एसआई आरती कुमारी द्वारा बरामद कर आज मंगलवार को थाना पर लाया गया और आवश्यक कार्रवाई हेतु हाजीपुर न्यायालय भेजा गया।
वहीं थाना कांड संख्या 304/24 में अपहरण केस में मनीषा कुमारी पति शंभू गुप्ता एवं जुली कुमारी पिता शंभू गुप्ता निवासी ग्राम बखरी बड़ाई को एस आई सुनील कुमार यादव द्वारा बीती रात बरामद कर थाने पर लाया गया एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु हाजीपुर न्यायालय भेजा गया।
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली
Post Views: 232