आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर (वैशाली)। संवाददाता – आकाशचंद्र वर्मा।

राजापाकर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर पंचायत अंतर्गत पोखरैरा चौसज गांव में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।

मृतक की पहचान पोखरैरा चौसज निवासी स्वर्गीय मोहम्मद हन्नान के पुत्र मोहम्मद दिलशाद के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद दिलशाद अपने घर से बाहर किसी कार्य से निकले थे। इसी दौरान शाम लगभग 6 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दिलशाद गांव की मस्जिद के सामने स्थित आम के बगीचे में एक पेड़ के नीचे रुक गए, तभी अचानक तेज आवाज के साथ ठनका गिरा और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में दिलशाद को राजापाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मोहम्मद दिलशाद तीन भाइयों में सबसे छोटा था और वर्तमान में बीए सेकंड ईयर का छात्र था। उसके पिता की पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी थी। परिवार बेहद गरीब है और सभी भाई अभी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। शुक्रवार को दरगाह परिसर में अंतिम संस्कार (माटी मंजिल) की तैयारी की जा रही है।

मोहम्मद बाबर खान, मोहम्मद साबिर खान एवं मोहम्मद अब्दुल रहमान खान ने सरकार से आपदा राहत कोष के तहत उचित मुआवजा देने की मांग की है।

> यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि मानसून के दौरान आम जनता को किस प्रकार की सतर्कता बरतनी चाहिए। प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन बेहद आवश्यक है।

#आकाशीयबिजली#ठनकासेमौत#राजापाकर#वैशालीसमाचार#बैकुंठपुरपंचायत#पोखरैराचौसज#युवककीमौत#आपदाकोष#गरीबपरिवार#मुआवजेमांग#सत्यमग्रामन्यूज़#अंतिमसंस्कार#बीएछात्र#LightningStrike#DisasterRelief

ये भी पढ़े…

राजापाकर : पशुओं में लंपी बीमारी का टीकाकरण आरंभ।

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-पशुओं-में-लंपी-ब/07/2025/17/19/59/07/satyamgramnewsrajapakar1/

 

 

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली