
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाश चंद्र वर्मा। राजापाकर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी महेंद्र राम के समर्थन में बुधवार को बैकुंठपुर गांव स्थित उच्च विद्यालय के खेल मैदान में एनडीए की विशाल जनसभा आयोजित की गई। सभा को एनडीए गठबंधन के शीर्ष नेताओं — केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर एवं छपरा सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूढ़ी — ने संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लोजपा (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पटेल ने की तथा संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुमार सौरभ ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने कहा कि अबकी बार बिहार में तय होगा कि राज्य में नीतीश–मोदी की सरकार चाहिए या लालू–तेजस्वी का शासन। उन्होंने कहा कि “15 साल के लाल शासन में लोग रात में घर से निकलने से डरते थे, लेकिन आज बिहार में सुशासन की सरकार है — सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, इंटरनेट की सुविधा गांव-गांव तक पहुंच चुकी है।”
केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि “वैशाली लोकतंत्र की भूमि है। नीतीश कुमार ने 2005 के बाद बिहार का कायाकल्प किया है। आप सभी 6 नवंबर को तीर छाप पर बटन दबाकर महेंद्र राम को विजयी बनाएं।”
वहीं, हम पार्टी के राष्ट्रीय नेता एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मगही भाषा में कहा, “एनडीए पांच भाइयों का पांडव है। सब मिलकर तीर छाप पर वोट देकर महेंद्र जी को विजयी बनाएं। लालू-तेजस्वी बेल पर हैं, चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं। मोदी और नीतीश दोनों ईमानदार नेता हैं जिन्होंने बिहार को विकास की राह पर लाया है।”
मांझी ने आगे कहा कि “मोदी जी ने महिलाओं के सम्मान के लिए पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक कर दुश्मनों को जवाब दिया। बिहार में नीतीश कुमार ने पेंशन, जीविका और रोजगार योजनाओं से आमजन को सशक्त किया है।”
कार्यक्रम में एनडीए गठबंधन के सभी घटक दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
मौके पर पूर्व विधायक राज किशोर सिंह, हम के जिला अध्यक्ष अरविंद पासवान, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अवधेश राय, राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष मंजय कुशवाहा, हम प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार, माधवी सिंह, लालजी कुमार राकेश, सुबोध सिंह, विनोद सिंह, दरोगा पासवान, संजय सिंह, बजरंग सिंह, अरविंद निषाद, सुदेश कुमार सिंह, अवधेश पटेल, लालदेव राय, सुशील सिंह समेत बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#राजापाकर_चुनाव#MahendraRam#NDAसभा#JeetanRamManjhi#RajivPratapRudy#RamNathThakur#BiharElection2025#राजापाकर_समाचार#वैशाली_समाचार#NDAForBihar#NitishModiSarkar#BiharVikas
ये भी पढ़े…
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का चुनाव कार्यालय हुआ उद्घाटन।
https://satyamgramnews.in/राष्ट्रीय-लोक-जनशक्ति-पा-2/10/2025/29/20/32/20/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief