चेहराकला : कटहरा थाना की गस्ती पुलिस ने 150 कार्टून बिदेशी शराब छापेमारी में किया जप्त ,देर शाम तक एफआईआर दर्ज नही मामला संदेहास्पद |

चेहराकलां वैशाली। कटहरा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सलेमपुर डुमरिया गांव स्थित नहर से दक्षिण खजुरवननी से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार की रात्रि में कटहरा थाना क्षेत्र के सलेमपुर डुमरिया गांव में नहर से दक्षिण खजुरवननी में शराब के कारोबारी विभिन्न वाहनों के माध्यम से क्रय विक्रय करने में जुटे हुए थे। इधर पुलिस की गश्ती गाड़ी गश्त करने में जुटी हुई थी। मंगलवार के अहले सुबह में शराब कारोबारी शराब को ठीकाने लगाने लगे हुए थे। इसी दौरान छिपाये शराब स्थल पर कटहरा थाना की पुलिस गंतव्य स्थल पर पहंची। जहाँ से पुलिस ने छापेमारी करते हुए भारी मात्रा अंग्रेजी शराब बरामद किया है।

स्थानीय लोगों की माने तो लगभग 150 पेटी शराब बरामद की है।इस संबंध में कटहरा थाना प्रभारी अध्यक्ष सुनिल कुमार यादव से कई बार सम्पर्क  स्थापित किया गया तो किसी प्रकार की स्पष्ट जानकारी यह कहकर नहीं दी गई कि प्राथमिकी दर्ज होते ही संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध करा दिया जायेगा।  समाचार प्रेषण किये जाने तक उक्त अज्ञात जब्त एवं प्राथमिकी से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं कराया गया है। देर शाम तक प्राथमिकी  नही  दर्ज होन  संदेहास्पद प्रतीत मालूम परता है|

ये भी पढ़े …

पूर्व मुखिया का पुत्र लापता, प्राथमिकी दर्ज।

https://satyamgramnews.in/rajapakar-पूर्व-मुखिया-का-पुत्र-ला/03/2025/04/19/44/40/satyamgramnewsrajapakar1/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief