कटहरा : नशापान का विरोध करना एक दम्पति को पड़ा महंगा, नशावाज समेत उनके परिजन ने मिलकर दम्पति को  मारपीट कर किया जख्मी ।

सत्यम ग्राम न्यूज़,कटहरा(वैशाली ) :  कटहरा थाना क्षेत्र के अख्तियार पुर सेहान के भटॉलिया टोला के एक महिला  उनके परिजन को नशापान का विरोध करना पड़ा महंगा  सभी को मारपीट कर जख़्मी कर देने का मामला प्रकाश मे आया है। 

कटहरा थाना मे दिए आवेदन मे  अख्तियार से हान  निवासी सुजीत राय कीपत्नि श्रीमति रसीला कुमारी नामक महिला ने ये आरोप लगाई है की मैं वीते रविवार को अपने दरवाज़े पर संध्या मे पर अकेली बैठी हुई थी की अचानक मेरे रिस्तेदार दिनेश राय,धीरज राय ने मेरे दरबाजे पर चढ़ नशापान कर गली गलौज करने लगे।

हम सब कुछ नहीं बोले सुबह सोमबार को लगभग ७ बजे उनलोगो से पूछने गए की आपलोग शाम मेरे साथ गाली गलौज क्यों किये उसके बाद दिनेश राय,धीरज राय,पूनम देवी,चंचल देवी सभी मिलकर मेरे और मेरे पति तथा ससुर,भैसूर समेत मेरी गोतनी के साथ मारपीट किया यहां तक की कुदाल से बार किया जिसमे मेरे पति गंभीर रूप से जख़्मी हो गए। किसी तरह घर आये तो सभी लोगो ने मिल घर मे घुस कर लूटपाट भी किये।

मैं जख़्मी हालत मे पति ससुर,भैसूर के साथ सरकारी अस्पताल मे ईलाज कराया उसके बाद थाना मे आवेदन दे प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ से भी थाना मे आवेदन दे रसीला देवी के पति भैसूर ससुर आदि पर घर मे घुस कर मारपीट लूटपाट करने का आरोप लगा थाना मे आवेदन दिया है।

दोनों तरफ से  थाना मे आवेदन प्राप्त होते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच जाँच पड़ताल किया है  और अग्रतर कार्रवाई मे जुट गई हैँ।

ये भी पढ़े…

जम्मू-कश्मीर मे आतंकी हमले मे चेहराकला के एक व्यक्ति की मौत ;  गांव मे शोक की लहर।

https://satyamgramnews.in/वैशाली-जम्मू-मे-आतंकी-हमल/10/2024/22/07/57/19/satyamgramnewsnetwork/

*रिपोर्ट : अखिलेश कुमार,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क*

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief