सत्यम ग्राम न्यूज़,हाजीपुर,(वैशाली)। जिले के बरांटी थाना क्षेत्र के उत्तरी बरांटी गांव में मंगलवार को अपराधियों ने 17 वर्षीय किशोर विक्की कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना तब घटी जब वह मोबाइल से फ्री फायर गेम खेल रहा था। आरोप है कि अपराधियों ने उस पर मोबाइल से रील बनाने और तस्वीर लेने का शक जताते हुए मोबाइल छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर अपराधियों ने उसके पैर में गोली मार दी और फरार हो गए।
घटना अक्षयवट राय नगर स्टेशन के पास पुराने रेलवे ढाला नंबर 45 के समीप गाछी में लगभग 11 बजे हुई। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग जुटे लेकिन तब तक अपराधी भाग निकले। परिजन विक्की को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।
सूत्रों के मुताबिक विक्की हमलावर को पहचानता है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक अपराधी का नाम सामने नहीं आया है। बरांटी थानाध्यक्ष मीरा कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
#किशोरकोगोली #राजापाकर #बरांटी #बिहारक्राइम #फ्रीफायरविवाद
यें भी पढ़े….
बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर में नई शिक्षा नीति पर संगोष्ठी।
https://satyamgramnews.in/बीएमडी-महाविद्यालय-दयाल-2/09/2025/10/18/14/55/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली
Post Views: 239
