कुंदन कुमार सिंह बने क़ाज़ीपुर थाना प्रभारी, पहले जैतपुर थाना (मुजफ्फरपुर) में थे पदस्थापित।

 

हाजीपुर,सत्यम ग्राम न्यूज़, वैशाली। पुलिस प्रशासन में आंतरिक फेरबदल के तहत कुंदन कुमार सिंह को क़ाज़ीपुर थाना (हाजीपुर) का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके पहले वे मुजफ्फरपुर जिले के सरैया प्रखंड अंतर्गत जैतपुर थाना में बतौर थाना प्रभारी अपनी सेवाएं दे रहे थे।

कुंदन कुमार सिंह एक कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित पुलिस पदाधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। जैतपुर में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई थी। आमजन के बीच उनकी छवि एक सुलझे हुए और जनसेवी अधिकारी की रही है।

क़ाज़ीपुर थाना में पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता अपराध पर नियंत्रण, पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाना और थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना रहेगा। उनके आगमन से स्थानीय लोगों में सकारात्मक उत्साह देखा जा रहा है।

#थाना_प्रभारी #कुंदन_कुमार_सिंह #क़ाज़ीपुर #हाजीपुर #मुजफ्फरपुर #जैतपुर_थाना #पुलिस_प्रशासन #बिहार_पुलिस #पोस्टिंग_न्यूज़

ये भी पढ़े…

नए जोश के साथ वैशाली में पुलिस पदाधिकारियों की नई तैनाती।

https://satyamgramnews.in/पुलिस-अधीक्षक-ने-नवपदस्थ/07/2025/15/06/27/23/satyamgramnewsnetwork/

 

 

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief