चेहराकला: मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

चेहराकला,सत्यम ग्राम न्यूज़। मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंगलवार को विद्युत उपभोक्ताओं से संवाद किया। कार्यक्रम में उन्होंने 125 यूनिट निशुल्क बिजली हर महीने उपलब्ध कराने की घोषणा को लागू करने की जानकारी दी। यह व्यवस्था जुलाई 2025 के खपत बिजली बिल के आधार पर जारी बिल प्रपत्र के मुताबिक अगस्त माह से प्रभावी होगी।

मिली जानकारी के अनुसार संवाद कार्यक्रम सुनने के लिए प्रखंड क्षेत्र में चार स्थलों पर व्यवस्था की गई थी। इसमें शेरपुर जलाल के माध्यमिक विद्यालय में तीन पंचायत, चेहराकला मध्य विद्यालय में दो पंचायत, अख्तियार सेहान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चार पंचायत और बस्ती सरसीकरन पंचायत के बखरी दुआ उच्च विद्यालय परिसर में तीन पंचायत के उपभोक्ताओं के लिए व्यवस्था की गई थी।

हर केंद्र पर विभागीय कार्यकर्ताओं और संबंधित कर्मियों की देखरेख में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। बैठने के साथ-साथ स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था भी की गई थी। चेहरा कला केंद्र पर बीडीओ विनोद कुमार, जेई विवेक कुमार, थाना प्रतिनिधि, अन्य कर्मी तथा नवनिर्वाचित बीस सूत्री अध्यक्ष उमेश कुशवाहा उपस्थित रहे।

#मुख्यमंत्रीसंवाद #125यूनिटमुफ्तबिजली #चेहराकला #वीडियोकॉन्फ्रेंसिंग #बिजलीबिल #विद्युतउपभोक्ता #शेरपुरजलाल #अख्तियारसेहान #बखरीदुआ #बीडीओविनोदकुमार #उमेशकुशवाहा

ये भी पढ़े…

बाल विकास परियोजना कार्यालय का भवन जर्जर, हादसे का खतरा

https://satyamgramnews.in/बाल-विकास-परियोजना-कार्य/08/2025/11/22/54/39/satyamgramnewsnetwork/

 

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief