सत्यम ग्राम न्यूज़ चेहराकलां: प्रखंड क्षेत्र के छह पंचायतों में डॉ. आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत अनुसूचित जाति- अनुसूचित जनजाति के लिए विशेष विकास शिविर का आयोजन बुधवार को हुआ जिसमे 690 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से 347 निष्पादित किया गया है। शेष 343 लंबित है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी बिनोद कुमार ने बताया कि मंसूरपुर हलैया में 91, रसलपुर फतह में 137, खाजेचांद छपड़ा में 201, मथना मिलिक में 145, शाहपुर खुर्द में 46 एवं विशुनपुर अड़रा में 70 में आयोजित विशेष विकास शिविर में आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं।
क्रमानुसार मंसूरपुर हलैया में 15, रसुपुर फतह में 61, खाजेचांद छपड़ा में 122, मथना मिलिक में 56, शाहपुर खुर्द में 36, विशुनपुर अड़रा में 57 आवेदन पत्र को निष्पादित किया गया है। जबकि शेष मंसूरपुर हलैया में 76, रसुपुर फतह में 76, खाजेचांद छपड़ा में 79, मथना मिलिक में 89, शाहपुर खुर्द में 10, विशुनपुर अड़य में 13 आवेदन पत्र लंबित रह गयें है। लंबित आवेदन जानचोपरान्त जल्द hi निष्पादन कर दिए जायेंगे।
ये भी पढ़े..
भाकपा माले की बैठक मे ब्रांच सचिव का हुआ चुनाव।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief