चेहराकलां( वैशाली) सत्यम ग्राम न्यूज़ । कटहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में ग्यारह साल से चली आ रही जमीनी विवाद में खेत में ट्रैक्टर से जोताई के दौरान विक्षपी द्वारा विरोध जताने पर रौंद डाला। वही ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने जख्मी श्रवण पंडित को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सा ने जख्मी 49 वर्षीय श्रवण पंडित को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर कटहरा थाना, गोरौल, महुआ की पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर घटना की जानकारी लेकर त्वरित कारवाई करते हुए तीन महिला समेत पांच को हिरासत में लेकर थाना लायी है।
मिली जानकारी के अनुसार कटहरा थाना क्षेत्र के मंजीया उर्फ शाहपुर गौसपुर गांव में बीते 11 वर्षों से मृतक स्व पटेनी पंडित के पुत्र श्रवण पंडित का पड़ोसी युगेश्वर पंडित के पुत्र संनोज पंडित के बीच जमीनी विवाद चल रही थी।
गुरुवार को दोपहर बाद विवादित जमीन में संनोज पंडित अपनी निजी ट्रैक्टर से जोताई करने गये थे। जिसका विरोध मृतक श्रवण पंडित के द्वारा विरोध करने पर ट्रैक्टर चालक सनोज पंडित ने बेरहमी से रौद डाला। स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने जख्मी श्रवण पंडित को सदर अस्पताल हाजीपुर इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहाँ चिकित्सा ने जख्मी को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। मौत की सूचना पर कटहरा थाना अध्यक्ष शशिकांत प्रसाद अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर
घटना की जानकारी ली। इसी दौरान तीन महिला समेत अन्य पांच को हिरासत में लिया ।पुलिस ने हिरासत में फुलझड़ी देवी, संगीता देवी, सुनीता देवी समेत पांच शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक के जख्मी स्थिति को देख सनोज पंडित ने झोपड़ीनुमा बथान में आग लगा कर फरार हो गया।स्थानीय लोगों की सूचना पर अग्नि शामक घटना स्थल पर पहुँच कर आग पर काबू पाया ।
इस मामले में कटहरा थाना अध्यक्ष शशिकांत प्रसाद ने बताया कि घटना से संबंधित पांच को हिरासत में लिया गया। आगे कारवाई जारी है।
मालुम हो कि मृतक के पोती प्रीति कुमारी की शादी 8 मार्च को होनी थी। जिसको लेकर बाबा करीख महराज की 5 पांच मार्च से पूजा आयोजित होने वाली थी।
ये भी पढ़े….
राजापाकर : निर्वाचित पैक्स सदस्य प्रमाण पत्र से वंचित।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief