चेहराकलां : प्रखंड के सभी प्राथमिक,मध्य विद्यालय मे हुई वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट की घोषणा; सभी वर्ग मे नामांकित बच्चे हुए उत्तीर्ण।।

चेहराकलां, सत्यम ग्राम न्यूज़ : चेहराकलां प्रखंड क्षेत्र के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय मे आज वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।गौरतलब हो की प्रखंड क्षेत्र के बखरी दुआ ग्राम स्थित राजकीय कृत मध्य विद्यालय मे सभी वर्ग मे नामांकित बच्चो का आज परीक्षा परिणाम राष्ट्रगान के बाद कक्षावार  घोषित किया गया।

पहला वर्ग से लेकर अष्टम वर्ग  के कुल 24 बच्चो ने आपने अपने वर्ग मे टॉपर हुए। प्रथम रैंक,दूसरा रैंक तीसरा रैंक.  मे आये बच्चो को स्कुल के वर्ग शिक्षक के द्वारा उत्तीर्ण बच्चो के अभिवावक के उपस्थिति मे प्रगति पत्रक व मेडल देकर सम्मानित किया गया.।

अष्ठम वर्ग मे प्रथम रैक अंजलि कुमारी और दूसरा रैंक पुष्पम कुमारी ने हासिल किया.। समारोह मे गणमान्य लोग भी उपस्थित हुए अंत मे प्रचार्य कपिलदेव साह ने स्कुल के सभी शिक्षक को धन्यवाद देते हुए विद्यालय के सभी छात्रों को वार्षिक परीक्षा मे अच्छे श्रेणी से उत्तीर्ण होने पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किये उक्त समारोह मे वार्ड सदस्य रघुवीर सहनी,माता समिति सचिव रंजू देवी, अभिभावक अखिलेश कुमार, केदार सिंह, जयराम साह पूर्व वार्ड सदस्य, के अलावे दर्जनों की संख्या मे ग्रामीण उपस्थित हुए।

सभी ने विद्यालय परिवार को इस तरह के समारोह आयोजित कर बच्चो को मनोबल को बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया कार्यक्रम  के समापन पर  बच्चो, अभिभावकगण वहाँ उपस्थित ग्रामीणों के बिच मिठाई खिला ख़ुशी मनाई।

 

ये भी पढ़े…

RAJAPAKAR:मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट आते ही विधार्थी के खिले चेहरे |

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-मैट्रिक-परीक्ष/03/2025/29/21/23/00/satyamgramnewsnetwork/

 

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief