
सत्यम ग्राम न्यूज़,चेहराकलां। सोमवार को अमावस्या तिथि का होने या नहीं होने की बनी उपापोह स्थिति के बाबजुद सोमवार को आमावस्या तिथि मानकर प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों में कुछ शौभाग्यवती महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर पिंपल वृक्ष के भिन्न-भिन्न फल फुलों एवं नैवेद्य का अपर्ण कर अपने पति की दीर्घायु होने की कामना करते हुए घर परिवार में सुख-समृद्धि के लिए पूजा अर्चना किया।
अपने पति के लंबी उम्र की कामना को लेकर पूजा कर रही शौभाग्यवती महिलाओं ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस माह अमावस्या तिथि सोमवार को होता है। तब सोमीआमावस्या व्रत रखने वाली शौभाग्यवती महिलाएं अपने परिवार में सुख-समृद्धि के साथ पति के दिर्घायु होने की कामना करते हुए व्रत रखती है।
वहीं पंडितों ने भादपक्ष के अमावस्या सोमवार के देर रात्री से मंगलवार तक होने की बात बताया। यही सब वजह से कुछ महिलाओं ने आमावस्या तिथि मानकर सोमीअमावस्या की व्रत रखती,तो वहीं अमावस्या तिथि नहीं होने को लेकर व्रत नहीं रख सकी ।
ये भी पढ़े…
https://satyamgramnews.in/3902-2-एकल-उपयोग-प्लास्टिक/09/2024/02/21/47/03/sgnnetworkhajipur/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief