
महुआ (वैशाली)सत्यम ग्राम न्यूज़ : महुआ अनुमंडल के विष्णुपुर गढ़, पोस्ट बखरी दोआ स्थित जया कोचिंग सेंटर में छात्रों के बीच एक रोमांचक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दर्जनों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद जिज्ञासा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। वहीं आयुष राज द्वितीय स्थान पर रहे तथा शिवांगी कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कोचिंग संचालक विपुल कुमार, रितिक झा एवं सरपंच प्रतिनिधि संजय पाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को शिक्षा के प्रति समर्पित रहने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
कोचिंग परिसर में बच्चों का उत्साह देखने लायक था और अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की।
#महुआ #वैशाली #जया_कोचिंग_सेंटर #क्विज_प्रतियोगिता #विद्यार्थी_सम्मान #शिक्षा_समाचार #सत्यम_ग्राम_न्यूज़
ये भी पढ़े…
वैशाली टॉप-12इनामी कुख्यात बदमाश दीपक कुमार नोएडा से दबोचा |
https://satyamgramnews.in/वैशाली-टॉप-12-इनामी-कुख्यात/03/2026/03/21/12/08/sgnnetworkmahua/


