सत्यम ग्राम न्यूज़, पटेढ़ी बेलसर : सूबे के मुखिया नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा नगवां पंचायत के नगवां गांव से संभावित है।जिसको लेकर जिला प्रशासन लगातार कैंप कर नगवां गांव की सूरत बदलने में लगे हुए हैं। ताकि इसके सौंदर्यीकरण में कोई कमी ना रह जाए । सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।
सभी प्रकार के समस्या का समाधान शिविर लगा कर ऑन द स्पॉट संबंधित विभाग द्वारा किया जा रहा है। सभी दीवारों को एक जैसा रंग रोगन से सजाना,छलका पुल का निर्माण,शौचालय का निर्माण,पशु सेड़ आदि सहित कई कार्य को युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। 28 दिसम्बर को मुख्य मंत्री के संभावित आगवन को लेकर युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है।
नगवां गांव के चौमुखी विकास का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।यात्रा के पूर्व सभी लक्षित कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा।इसके लिए जिला प्रशासन सहित प्रखंड स्तर के सभी अधिकारी लगातार कैंप किए हुए हैं।
ये भी पढ़े …
बेलसर : नगवां गांव स्थित हेल्थ एंड बेलनेस सेंटर का वैशाली सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण।
बेलसर : नगवां गांव स्थित हेल्थ एंड बेलनेस सेंटर का वैशाली सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण।
रिपोर्ट : मनीष कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क