न्यूटन क्लासेस राजापाकर के 25 मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा।राजापाकर : प्रखंड क्षेत्र के भुवनेश्वर चौक स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान न्यूटन क्लासेस के लिए रविवार का दिन अत्यंत गौरवपूर्ण रहा। संस्थान के 25 मेधावी छात्र-छात्राओं को दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित “मेधावी छात्र सम्मान समारोह” में सम्मानित किया गया।

यह सम्मान समारोह हाजीपुर जिला मुख्यालय स्थित आर.एन. कॉलेज परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें जिले भर के विभिन्न विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

न्यूटन क्लासेस के कक्षा 12वीं के जिन छात्रों को सम्मानित किया गया, उनमें अभिषेक कुमार, राज नंदनी, विक्रम कुमार, सृष्टि कुमारी, ज्ञान प्रकाश, सत्यम कुमार, सिमरन कुमारी का नाम प्रमुख है।

वहीं कक्षा 10वीं से निशांत कुमार, रवि किशन, नेमत अली, सलोनी कुमारी, रानी कुमारी, शिवम राज, शालिनी सिंह, सुधा कुमारी, सर्जन कुमारी, मुस्कान सिंह, संध्या कुमारी एवं आदित्य कुमार को सम्मान मिला।

इस मौके पर न्यूटन क्लासेस के निदेशक अमरनाथ चौहान, शिक्षक गौतम कुमार एवं सचिन कुमार भी उपस्थित रहे। श्री चौहान ने इस उपलब्धि को संस्था की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों के परिश्रम का परिणाम बताया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षकों के योगदान की सराहना की।

इस उपलब्धि से संस्थान के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल बना हुआ है।

#न्यूटनक्लासेस #राजापाकर #मेधावीछात्र #सम्मानसमारोह #दैनिकभास्कर #छात्रगौरव #शैक्षिकउपलब्धि #हाजीपुर #RNCollege #BiharEducation #विद्यार्थीसम्मान #CoachingSuccess #गर्वकीबात #TopStudents #NewtonRajapakar #VaishaliNews #EducationMatters #StudentPride

ये भी पढ़े…

जलजमाव से त्रस्त ग्रामीणों का अनोखा विरोध, सड़क पर रोप दी धान की फसल

https://satyamgramnews.in/जलजमाव-से-त्रस्त-ग्रामीण/07/2025/20/20/26/20/satyamgramnewsnetwork/

 

 

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief