
सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर। जदयू की प्रदेश इकाई के आह्वान पर सोमवार को दूसरे दिन प्रखंड क्षेत्र के राजापाकर उत्तरी बखरी बड़ाई बैकुंठपुर भलुई जाफरपट्टी विशुनपुर बलभद्र उर्फ गौसपुर बरियारपुर पंचायतों में पंचायत कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जदयू प्रत्याशी महेंद्र राम प्रखंड अध्यक्ष अवधेश राय प्रदेश सचिव भीम कुमार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पंचायत कार्यकारिणी संगठन को मजबूत करना है। जहां सक्रिय पंचायत अध्यक्ष नहीं है वहां उन्हें हटाकर दूसरे पंचायत अध्यक्ष नियुक्त किए जाऐंगे।
राजापाकर उत्तरी पंचायत में नए पंचायत अध्यक्ष सकलदीप सिंह को चुना गया। वही वक्ताओ द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की लोगों को जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न आम जनता के लिए लाभकारी योजनाओं का प्रचार प्रचार करने एवं आम जनता को उससे लाभान्वित करने की बात कही गई।
वहीं पंचायत में आम जनता की विभिन्न समस्याओं को भी सुना गया। मंगलवार को बाकी बचे चार पंचायत में पंचायत कार्यकारणी की बैठक होगी। वहीं प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि संगठन में जो लोग सक्रिय नहीं है उन्हें हटाकर दूसरे लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी |
इस अवसर पर शिवनाथ सिंह शत्रुघ्न सिंह, रविंद्र प्रसाद सिंह डॉक्टर शीतल सिंह रणजीत राय शंभू साह ब्रजकिशोर गुप्ता संतोष पंडित अजीत सिंह माधव सिंह शंकर राम श्याम सुंदर राय सहित अनेक मौजूद थे।
ये भी पढ़े…
राजापाकर : जीविका दीदियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन |
राजापाकर : जीविका दीदियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन |
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली