पटेढ़ी बेलसर : 55 वर्षीय व्यक्ति की धारदार हथियार से मांथे पर काटकर निर्मम हत्या।

पटेढ़ी बेलसर  सत्यम ग्राम न्यूज़ । बेलसर थाना क्षेत्र के जारंग पंचायत के जारंग धर्मपुर गांव में बदमाशों ने एक 55 वर्षीय व्यक्ति की धारदार हथियार से मांथे पर काटकर निर्मम हत्या कर दी।

घटना रात्रि की बताई गई है ।सुबह में घटना की जानकारी होते ही मौके पर परिवारजन समेत लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। वारदात को लेकर लोगों में रोष है।जारंग धर्मपुर गांव निवासी मुरली झा पहले कोच चलाते थे ।

परिजनों का कहना है कि प्रत्येक दिन दलान में सोते थे । दो गाय भी रखे हुए है । गाय की देखभाल करते थे ।जब सुबह मृतक के पत्नी देखा कि शव विछावन पर विक्षत अवस्था में पड़ा मिला और बिछावन पर चारों ओर खून ही खून फैला है।इस पर चीखपुकार सुन आस पास के लोग मौके पर पहुंचे।

55 वर्षीय मुरली झा की बेरहमी से हत्या की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। इसी बीच मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू की। वही कुछ ग्रामीणों का कहना है कि फॉरेंसिक टीम जांच करती तो कुछ मामला का खुलासा हो सकता था ।

लेकिन फोरेंसिक टीम की जांच नही हो सकी । मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कहना है मुरली झा बहुत सरल स्वाभाव का व्यक्ति था, उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। लोगों के बीच चर्चा रही कि शायद बदमाश लूटपाट के इरादे से आए रहे होंगे, लेकिन पहचान उजागर होने के डर से उन्होंने मुरली झा की बेरहमी से हत्या कर दी होगी।

फिलहाल पुलिस सभी तथ्यों की जांच पड़ताल कर रही है।ललगंज डीएसपी गोपाल मंडल भी मौके पर पहुँचे ओर मामले की तहकीकात शुरू कर दी । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टन के लिये सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है । लेकिन हत्या के कारणों का पता अभी तक नही चल सका है ।

मृतक के दलान से कुछ दूरी पर घर है वह घर पर ही सोती थी । इसी बीच सोए अवस्था मे मुरली झा की हत्या कर दी गई ।प्रत्येक दिन मुरली झा दलान पर ही सोते थे । मृतक के दो पुत्र है बड़ा पुत्र चंदन झा जो दिल्ली में मजदूरी करते है । दूसरा पुत्र कुंदन झा मुजफ्फरपुर में सुलभ शौचालय में मजदूरी करते है ।

मृतक मुरली झा की पत्नी मुन्नी देवी का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है । वही दलान के बगल में मृतक मुरली झा के बड़े भाई का मकान बना हुआ है । अभी तक इस घटना से पुलिस के पकड़ से अपराधी दूर है ।वही क्षेत्र में तरह तरह के अटकलें लगाई जा रही है । उनके हत्या से लोगो काफी दुखी है ।

ये भी पढ़े…

अष्टयामयज्ञ का हुआ समापन,आज रात्रि में विवाह कीर्तन का आयोजन

https://satyamgramnews.in/अष्टयामयज्ञ-का-हुआ-समापन/02/2025/05/19/56/04/satyamgramnewsrajapakar1/

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR