पदस्थापन आदेश जारी, पांच थाना अध्यक्षों का तबादला

सत्यम ग्राम न्यूज़, वैशाली | 18 जुलाई 2025: वैशाली जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश संख्या 1057/2025 के तहत जिले के पांच थाना अध्यक्षों एवं पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश शुक्रवार को जारी किया गया, जिसमें विभिन्न थानों के प्रभारी पदाधिकारी बदले गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है

1सत्येन्द्र कुमार सत्यार्थी. वर्तमान में तिसिऔता थाना में पदस्थापित थे, अब भगवानपुर थाना में पदभार संभालेंगे।

2. ज्योति पासवान, जो कटहरा थाना, करौना पिकेट में कार्यरत थे, उन्हें थानाध्यक्ष, तिसिऔता थाना नियुक्त किया गया है।

3. राम निवास कुमार, जो भगवानपुर थाना में पदस्थापित थे, अब बिलंदपुर थाना में थानाध्यक्ष का दायित्व निभाएंगे।

4. अभिषेक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक, जिला आवासीय पुलिस लाइन से स्थानांतरित होकर तेघड़ा थाना में पदस्थापित होंगे।

5. दुर्गेश कुमार, अवर निरीक्षक, हाजीपुर मुफस्सिल थाना में कार्यरत थे, अब नगर थाना, हाजीपुर में सेवाएं देंगे।

वैशाली पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है और साथ ही यह भी कहा कि वैशाली पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है।

आपात स्थिति में मदद के लिए डायल करें: 112

सुझाव:#थानाध्यक्ष_तबादला#वैशाली_पुलिस#पदस्थापन_आदेश#पुलिस_प्रशासन#सत्येन्द्र_कुमार#ज्योति_पासवान#राम_निवास_कुमार#पुलिस_समाचार#बिहार_पुलिस#सत्यम_ग्राम_न्यूज़ #वैशाली_पुलिस_अधीक्षक

ये भी पढ़े…

वैशाली में थानाध्यक्षों और पुलिस पदाधिकारियों का तबादला।

https://satyamgramnews.in/वैशाली-में-थानाध्यक्षों/07/2025/18/12/41/00/satyamgramnewsnetwork/

 

 

 

 

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief