
सत्यम ग्राम न्यूज़ पातेपुर,वैशाली।पातेपुर बाजार में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया। इनमें एक सोने की दुकान और एक किराना होलसेलर की दुकान शामिल है। जानकारी के अनुसार चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक किराना दुकान पंचायत समिति सदस्य रविरंजन कुमार की है, जो मौदह बुजुर्ग पंचायत के जनप्रतिनिधि हैं। दुकान उनके पिता द्वारा चलाई जाती थी। चोरों ने दुकान से करीब 5 लाख रुपये नकद और लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। पंचायत समिति सदस्य जयप्रकाश साह (रविरंजन कुमार के पिता) ने इस संबंध में पातेपुर थाना में आवेदन दिया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने रात्रि गश्ती व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन से नाराजगी जताई है और शीघ्र चोरी का खुलासा करने की मांग की है।
#बिगब्रेकिंगन्यूज़#पातेपुर_चोरी#वैशाली_समाचार#पातेपुर_बाजार#अज्ञात_चोर#किराना_दुकान_चोरी#सोनेकीदुकान_चोरी#पुलिस_जांच#रविरंजनकुमार#बिहार_क्राइम_न्यूज़
ये भी पढ़े…
सीएचसी राजापाकर में 15 नवंबर को लगेगा रक्तदान शिविर
https://satyamgramnews.in/सीएचसी-राजापाकर-में-15-नवंब/11/2025/13/18/21/21/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief