पातेपुर में मंत्री लखेंद्र रौशन का जनसंवाद, विकास कार्य पूरा करने का आश्वासन।

जनसंवाद में उपस्थित मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन(बीच में)

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,संवाददाता- मिथुन कुमार,पातेपुर(वैशाली)।  जिले के पातेपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं बिहार सरकार के नव-निर्वाचित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने आज टेकनारी पंचायत स्थित नवयुवक सरस्वती पूजा कमेटी क्लब के समीप आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।

मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने कहा कि :-

आजादी के बाद पातेपुर की जनता ने मुझे दोबारा विधायक बनाया, इसके लिए मैं तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूँ। मंत्री बनने के बाद भी क्षेत्र के विकास में पहले की तरह ही निरंतर लगाए रहेंगे।”

उन्होंने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि टेकनारी पंचायत के बचे हुए सभी विकास कार्य जल्द पूरे कराए जाएंगे।

मंत्री ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि रविवार को उनके आवास पर जनता दरबार लगाया जाता है, जहाँ कोई भी नागरिक निःसंकोच अपनी समस्या रख सकता है।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

शिक्षक मुकेश पासवान, भाजपा प्रखंड संयोजक संजय कुमार साह ने मंत्री को साल एवं बुके देकर सम्मानित किया।

इसके अलावा कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजबलाल साह, टेकनारी पंचायत के अध्यक्ष अरुण कुमार साह, मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत कुमार सिंह, पंचायत मुखिया दिलीप कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे और सभी ने मंत्री का सम्मान किया।

#SatyamGramNews#Patepur#TeknariPanchayat#LakhendraKumarRaushan#BiharSarkar#JanSamvad#VikasKiRaah#SCSTKalyanMantri

यह भी पढ़े…

लालगंज में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

https://satyamgramnews.in/लालगंज-में-जिला-विधिक-सेव/12/2025/07/15/52/02/satyamgramnewsnetwork/

✍️ “बच्चों के अधिकार, सुरक्षित कल—जागरूकता की ओर एक मजबूत कदम”

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief