पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर।प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में इस्लाम धर्म के अंतिम पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब का 1500वां जन्मदिन ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास व श्रद्धा के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय द्वारा जुलूस निकाले गए जो विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए राजापाकर बाजार स्थित दरगाह परिसर पहुँचे। यहाँ बाबा मखदूम साहब की मजार पर चादरपोशी कर समाज और देश की सलामती की दुआ मांगी गई।

राजापाकर पश्चिम टोला, बंसवरिया टोला, बैकुंठपुर, बाकरपुर, जाफरपट्टी समेत कई जगहों से भी मुस्लिम भाइयों ने जुलूस निकाले और मस्जिदों में विशेष इबादत की।

मुस्लिम समाज ने बताया कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-अल-अव्वल में मनाई जाती है, जो अक्सर सितंबर महीने में पड़ती है। इस मौके पर मस्जिदों और घरों को सजाया जाता है तथा जुलूसों के जरिए पैगंबर साहब के संदेशों को याद किया जाता है।

जुलूस में मोहम्मद मुकीम, मोहम्मद सत्तार अंसारी, मोहम्मद समसुल, मोहम्मद यूनुस, मोहम्मद हैदर, मोहम्मद जब्बार अंसारी, राम अवतार शाह, मोहम्मद इस्तखार, मोहम्मद कलाम समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

#ईदमिलादउननबी #पैगंबरमोहम्मद #राजापाकर #धार्मिककार्यक्रम #इस्लामिकत्योहार #समाजकीसलामती

यें भी पढ़े…

शनिवार से थाना परिसर में लाइसेंसी शस्त्रों का सत्यापन

https://satyamgramnews.in/शनिवार-से-थाना-परिसर-में-ल/09/2025/05/18/30/39/satyamgramnewsrajapakar1/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief