सत्यम ग्राम न्यूज़ ,चेहराकलां : प्रखंड अन्तर्गत आठ प्राथमिक कृषि साख समिति पैक्स निर्वाचन 2024 के लिए हुए मतदान शांतिपूर्ण माहौल एवं प्रशासनिक देखरेख में सम्पन्न हुआ। किसी बुथ पर कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी बिनोद कुमार ने जानकारी बताया कि प्रखंड क्षेत्र के आठ पंचायत के पैक्स अध्यक्ष एवं दो पंचायतों के प्रबंधकार्यारणी सदस्य के चुनाव निर्धारित समयावधि में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। लगभग 64 .34 प्रतिशत मतदान हुआ है वही पचीस बुथों पर प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त दुस्त देखने को मिली है। शनिवार को सुबह से मतगणना का कार्य शुरू किया जायेगा।
ये भी पढ़े …
चतुर्थ चरण में पैक्सों चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूर्ण|
https://satyamgramnews.in/चतुर्थ-चरण-में-पैक्सों-के/11/2024/29/19/14/46/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief