
सत्यम ग्राम न्यूज़,वैशाली, 25 अगस्त। काजीपुर थाना क्षेत्र के सवाजपुर गांव में फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
घटना 21 अगस्त को हुई थी, जब डिलीवरी के दौरान कुछ लोगों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान, गुप्त सूचना और CCTV फुटेज के आधार पर छापेमारी कर अभियुक्तों को दबोचा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में अनुज कुमार, राजकुमार राय, सुभाष और आकाश सरदार शामिल हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपराध स्वीकार कर लिया तथा अन्य साथियों के नामों का भी खुलासा किया। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।
बरामद सामानों में लूट के तीन मोबाइल फोन शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शेष अपराधियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
#वैशालीपुलिस #काजीपुर #फ्लिपकार्टलूटकांड #डिलीवरीबॉयलूट #पुलिसकार्रवाई #अभियुक्तगिरफ्तार #मोबाइलबरामद #वैशालीखबर
यें भी पढ़े…
हम पार्टी का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
https://satyamgramnews.in/हम-का-विधानसभा-स्तरीय-कार/08/2025/24/20/43/04/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief